LIVE ICAI CA Result 2024: सीए मई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, फाइनल ग्रुप 1 में 27.35 फीसदी पास
‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ आज बृहस्पतिवार, 11 जुलाई को चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए मई परीक्षाओं के नतीजे (ICAI CA Final & Inter Result 2024 Live Updates) जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव हैं। शिवम मिश्रा Final Toppers List में और कुशाग्र Inter Toppers List में पहले स्थान पर हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए फाइनल और इंटर मई परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए निर्णायक दिन। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए मई 2024 माह के दौरान आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। संस्थान 4 जुलाई को नोटिस जारी करके परिणाम बृहस्पतिवार, 11 जुलाई को घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी। ऐसे में स्टूडेंट्स जल्द ही अपना परिणाम (ICAI CA Final & Inter Result 2024 Live Updates) और अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (CA Toppers List 2024) देख सकते हैं।
ICAI द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीए फाइनल की ग्रुप 1 परीक्षा में 27.35 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
ICAI ने सीए फाइनल और सीए इंटर रिजल्ट की घोषणा के साथ ही दोनों ही कोर्सेस के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटर के नतीजों की घोषणा कर दिए जाने के बाद अब स्टूडेंट्स ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करने बाद छात्र-छात्राओं को अपनी कोर्स के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
ICAI ने सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं का आयोजन मई 2024 माह के दौरान विभिन्न तारीखों पर किया था।
ICAI ने हर बार से अलग इस बार सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित किए।
ICAI ने सीए फाइनल और सीए इंटर के परिणाम घोषित करने के साथ ही दोनों ही नतीजों को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव कर दिया है, जिनके डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी दिए गए हैं।
सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओं के ग्रुप 1 में 31,978 और ग्रुप 2 में 13,008 स्टूडेंट्स जबकि दोनों ग्रुप में 11,041 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

ICAI द्वारा पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक पहले सीए फाइनल के नतीजों की घोषणा पहले की जाती रही है और इसके बाद इंटर के परिणाम जारी होते रहे हैं। हालांकि, इस बार दोनों परिणाम एक ही साथ जारी कर दिए गए।
इसी प्रकार सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओ में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 (89.67 फीसदी) अंक हासिल करके देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद अकोला के युग सचिन करिया और भयंडर के याग्य ललित चांडक दोनों ने 526 (87.67 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद नई दिल्ली के मनित सिंह भाटिया तथा मुंबई के हीरेश काशीराम्का दोनों ने 519 (86.50 फीसदी) अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।


ICAI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा में नई दिल्ली के शिवम मिश्रा (रोल नंबर 125642) 500 (83.33%) अंकों के साथ टॉप किया है। इसके बाद दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा 480 (80.00%) अंकों के साथ दूसरे और मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह मनराल व गिलमन सलीम अंसारी दोनों 477 (79.5%) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ICAI द्वारा घोषित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के ग्रुप 1 में 20,479 और ग्रुप 2 में 21,408 तथा दोनों ग्रुप में 7,122 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

ICAI ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 11 जुलाई को कर दी। इसके साथ ही परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट और चार्टर्ड एकाउंटेंट इंटर रिजल्ट की घोषणा की तिथि की जानकारी ICAI ने 4 जुलाई को अधिसूचना जारी करके दी थी।
यह भी पढे़ं - ICAI CA Result 2024 LIVE: 11 जुलाई को घोषित होंगे सीए फाइनल और इंटर के नतीजे, आधिकारिक सूचना जारी
सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल का इंतजार देश भर से इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं को था। यह इंतजार अब समाप्त हो गया है, परिणाम कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - CA Final, Inter Result 2024 Date: सीए फाइनल और इंटर के नतीजे 11 जुलाई को होंगे घोषित, ICAI टॉपर्स लिस्ट भी करेगा जारी
