IBPS SO Result 2026 OUT: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें Score Card
आईबीपीएस द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट (IBPS SO Prelims Result 2026) जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई एसओ प्रीलिम रिजल्ट 2026 जारी, यहां दिए लिंक से करें चेक।
HighLights
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित।
सफल उम्मीदवार मेंस के लिए माने जायेंगे क्वालीफाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर XVI प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर की गई है। उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को करवाया गया था।
इस डेट तक लिंक रहेगा एक्टिव
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट का लिंक 15 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगा। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंदर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बाद लिंक डिसेबल कर दिया जायेगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आईबीपीएस एसओ प्रीलिम रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट www.ibps.in पर विजिट करें।
- रीसेंट अपडेट में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- जहां से आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- रिजल्ट डायरेक्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार की श्रेणी, परीक्षा का नाम, विशेषज्ञ अधिकारी (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) पद, परीक्षा की तिथि, क्वालिफाइंग स्टेटस आदि डिटेल दर्ज हो सकती हैं।
ध्यान रखें कि जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में क्वालीफाई होंगे केवल वे भी मेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
