विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS Clerk Prelims Result 2022: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आइबीपीएस ने घोषित किए, इस लिंक से करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:49 AM (IST)

IBPS Clerk Prelims Result 2022 विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में 6 हजार से अधिक क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित ...और पढ़ें

आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर एक्टिव है।
आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IBPS Clerk Prelims Result 2022: आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आइबीपीएस) ने विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों क्लैरिकल कैडर के 6000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार, 21 सितंबर 2022 को की गई। इसके साथ ही, आइबीपीए ने क्लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर एक्टिव कर दिया है।

आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

IBPS Clerk Prelims Result 2022: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम इस लिंक से करें चेक

ऐसे जो उम्मीदवार आइबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 (CRP-Clerks-XII) के अंतर्गत पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद क्लर्क सेक्शन के लिंक और फिर CRP-Clerks-XII के लिंक और फिर 21 सितंबर तारीख के साथ दिए गए आइबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म-तिथि के विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment 2022: एसबीआइ क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातकों के लिए 5008 सरकारी नौकरियां

IBPS Clerk Prelims Result 2022: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 27 सितंबर तक करें चेक

हालांकि, आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 को लेकर संस्थान द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक आज, 21 सितंबर को उपलब्ध कराए गए नतीजों को उम्मीदवार 27 सितंबर तक चेक कर सकेंगे। इस तिथि के बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक हटा लिया जाएगा।