IAF Agniveer Musician Admit Card: अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन डेट्स के बीच होगा टेस्ट
भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर म्यूजिशियन रैली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रैली भर्ती 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक संपन्न होगी।

IAF Agniveer Musician Admit Card 2026
HighLights
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
रैली भर्ती 31 अगस्त से हो रही शुरू।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर म्यूजिशियन (Agniveervayu Intake 01/2027) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आवेदनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट indianairforce.nic.in या iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन डेट्स में होगी रैली भर्ती
सभी उम्मीदवारों को बता दें की भारतीय वायु सेना द्वारा इस भर्ती के लिए रैली भर्ती का आयोजन 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर करवाया जायेगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे रैली भर्ती केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको टेस्ट के लिए कंसीडर नहीं किया जायेगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूजर आईडी (ईमेल आईडी), पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर साइन इन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से होकर गुजरना होगा। पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) I & II में भाग लेना होगा। इसके बाद इंग्लिश रिटेन टेस्ट, म्यूजिक प्रोफिशिएंसी टेस्ट (MPT) में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम लिस्ट में होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
