Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC Group D Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की पर बड़ी अपडेट, जानें hssc.gov.in पर कब होगी होगी रिलीज

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 01:57 PM (IST)

    HSSC Group D Answer Key 2023 हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 किया गया था। वहीं अब कैंडिडेट्स परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं जो कि जल्द ही समाप्त हो सकता है।

    Hero Image
    HSSC Group D Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की जल्द होगी रिलीज।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D CET Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की पर बड़ी पर बड़ी अपडेट है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। हालांकि, आयोग की ओर से इस संबंध में कोई सूचना तो जारी नहीं हुई है लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यही उम्मीद यही जताई जा रही है कि आयोग कभी भी उत्तरकुंजी रिलीज कर सकता है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट https:// www. hssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्तियां उठाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को निर्धारित समय मिलेगा, जिसमे उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के भीतर शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद इन ऑब्जेक्शन की जांच विषय विशेषज्ञों से कराई जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और नतीजों का एलान किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार उत्तरकुंजी की जांच कर सकते हैं।  

    HSSC Group D Answer Key: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, "HSSC ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। अब आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जो आपने परीक्षा के लिए पंजीकरण के दौरान जेनरेट किया होगा। अब सभी डिटेल्स एंटर करने के बाद आपके सामने आंसर-की आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: HSSC Group D Answer Key 2023: कभी भी जारी हो सकते हैं हरियाणा CET आंसर-की, 21 व 22 अक्टूबर को हुआ था एग्जाम