हरियाणा में 4858 क्लर्कों की भर्ती, HSSC जल्द जारी करने वाला है परीक्षा के एडमिट कार्ड
HSSC Clerk Admit Card परीक्षा को लेकर 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जून माह में क्लर्क की 4858 भर्तियां निकाली गई थीं।
पंचकूला, जेएनएन। HSSC Clerk Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तलाश में है। बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 14 सितंबर, 2019 यानि शनिवार को जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि एचएसएससी क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। इसमें क्लर्क के 4858 पदों के लिए 302224 आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जून माह में क्लर्क की 4858 भर्तियां निकाली गई थी। 12वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते थे।
परीक्षा 21 सितंबर को एक शिफ्ट में और 22 व 23 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। जिस दिन दो शिफ्टों में परीक्षा है, उस दिन सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10:30 बजे से 12:00 तक होगी। वहीं शाम की शिफ्ट की परीक्षा 4:30 बजे से 6:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले पहुंचना होगा।
किस जिले में कहां कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा-
सिरसा- 75,18000
पंचकूला- 41,11160
कालका व ङ्क्षपजौर- 17,4992
अंबाला- 70,19992
बराड़ा- 19,5088
यमुनानगर- 62,18168
बिलासपुर- 11,3432
राधौर- 9,2736
कुरुक्षेत्र- 50,14104
शाहाबाद-11, 2928
पेहवा- 9, 2592
कैथल- 39,11544
करनाल- 64,19800
घरोंडा करनाल- 6,1872
नीलोखेड़ी- 4, 1056
पानीपत- 51,15120
समालखा- 24,15120
जींद- 38,10944
पलवल- 38,10848
फरीदाबाद- 82,22872
गुरुग्राम- 68,17856
रेवाड़ी- 36,1123
महेंद्रगढ़-54,16224
नारनौल- 39,10728
भिवानी- 49,14016
हिसार- 62,18312
फरीदाबाद- 31,9720
राज्य में 3864 PGT टीचर्स की भर्ती
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने PGT (Post Graduate Teacher) टीचर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 02 सितंबर, 2019 को ही शुरू कर दी गई थी और 18 सितंबर, 2019 को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। यह भर्ती पीजीटी टीचर्स के 3864 पदों के लिए की जा रही है।
कमीशन ने कुछ दिन पहले ही अलग-अलग विभागों के खाली पड़े करीब 7825 पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (Post Graduate Teacher), इंस्ट्रक्टर (Instructor), लाइब्रेरियन (Librarian) समेत विभिन्न पद शामिल हैं। इस भर्ती में 3864 पदों पर पीजीटी टीचर्स भर्ती किए जा रहे हैं। पीजीटी टीचर्स की भर्ती विज्ञापन संख्या 13/2019 के अंतर्गत की जा रही है।