यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HPTET Result: घोषित हुए हिमाचल प्रदेश TET नवंबर 2023 के नतीजे घोषित, 9973 सफल, इस लिंक से देखें स्कोर कार्ड
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET November 2023 परीक्षा का परिणाम आज यानी बृहस्पतिवार 8 फरवरी 2024 को घोषित ...और पढ़ें

HighLights
- HPBOSE ने TET November 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया
- नतीजों की घोषणा आज 8 फरवरी 2024 को की गई
- परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव है
- अपना रोल नंबर या अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश टीईटी नवंबर 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने TET November 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा नतीजों (HPTET Result 2024) की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार, 8 फरवरी 2024 को की गई और इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है।
HPTET Result 2024: इस लिंक से देखें स्कोर कार्ड
ऐसे में जो उम्मीदवार HPBOSE द्वारा 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित हिमाचल प्रदेश TET नवंबर 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर TET सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को परिणाम (HPTET 2024 Result) पेज पर अपना रोल नंबर या अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।
HPBOSE HPTET नवंबर 2023 परिणाम लिंक

HPTET Result 2024: सिर्फ 9973 उम्मीदवार ही हुए सफल
हिमाचल प्रदेश TET नवंबर 2023 परीक्षा परिणामों (HPTET 2024 Result) को लेकर HPBOSE द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 8 विषयों के लिए आयोजित की गई इस बार की परीक्षा के लिए कुल 41,658 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 38,336 उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 9973 फीसदी उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है और 28363 उम्मीदवार असफल घोषित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी, MTS सहित अन्य के 7 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आज से
HPTET Result 2024: फाइनल आंसर-की के आधार पर बना रिजल्ट
इसके साथ ही HPBOSE ने अपनी विज्ञप्ति में जानकारी साझा की है कि परीक्षा के आयोजन के बाद अस्थाई उत्तर-कुंजियों (HP TET Answer Key) को जारी किया गया था और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर-कुंजियां तैयार की गईं, जिनके आधार पर नतीजों की घोषणा की गई है।
