HPSC HCS Interview 2026: हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 03 अक्टूबर से शुरू होगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 102 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

HPSC HCS Interview Schedule 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।
HighLights
हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी।
कुल 102 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से सिविल सर्विस इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हरियाणा पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। एचपीएससी की ओर से इंटरव्यू का आयोजन दो शिफ्ट में अक्टूबर माह में किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
इस दिन होगा इंटरव्यू
एचपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इंटरव्यू 03, 04, 05, 06, 07 और 08 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू दो शिफ्ट में संचालित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार इंटरव्यू शेड्यूल में दिए गए रोल नंबर और तिथि के आधार पर आयोग के कार्यालय में शामिल हो सकेंगे।
HPSC HCS Interview Schedule 2026
इन दस्तावेजों को अपने साथ लाना अनिवार्य
इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ मूल दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और डिग्री, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों को लाना अनिवार्य है।
कब हुई थी परीक्षा
एचपीएससी की ओर से हरियाणा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात प्रोविजनल आंसर-की 28 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून, 2026 के बीच किया गया था। हरियाणा मुख्य परीक्षा की घोषणा 17 सितंबर, 2026 के दिन की गई थी।
