Move to Jagran APP

HPSC ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये, 12 सितंबर को होना है एग्जाम

HPSC HCS Admit Card 2021 लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलॉयड सर्विसेस प्रिलिम्स एग्जाम 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश मंगलवार 31 अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किये।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 08:59 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 09:03 AM (IST)
HPSC ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये, 12 सितंबर को होना है एग्जाम
उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HPSC HCS Admit Card 2021: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारो कें लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलॉयड सर्विसेस प्रिलिम्स एग्जाम 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश मंगलवार, 31 अगस्त 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, hpsc.gov.in पर जारी किये। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया है, आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

इन स्टेप में करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवारों को हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही इंपॉर्टेंट लिंक्स सेक्शन में दिये गये डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारो को अपना अप्लीकेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र दिये गये लिंक से डाउनलोड और प्रिंट कर पाएंगे। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं।

इस लिंक से करें हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड

12 सितंबर को होना है एग्जाम

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलॉयड सर्विसेस एग्जाम 2021 के अंतर्गत पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2021 को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से सिलेबस सेक्शन में दिये गये लिंक या नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक से डाउनलोड करें सिलेबस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.