विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर 500 शब्दों का निबंध

Published: Wed, 10 Sep 2025 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2025 09:13 AM (IST)

14 सितंबर को प्रतिवर्ष देशभर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस ...और पढ़ें

essay on National Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर निबंध। (image-freepik)
essay on National Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर निबंध। (image-freepik)

HighLights

  1. 14 सितंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय हिंदी दिवस।
  2. हिंदी दिवस पर 500 शब्दों का निबंध यहां से करें तैयार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पर स्कूल, कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस बार निबंध प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो यहां से 500 शब्दों का निबंध तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही यह निबंध टीचर्स या स्टूडेंट्स को भाषण (speech) तैयार करने में भी मदद कर सकता है।

नेशनल हिंदी दिवस पर 500 शब्दों का निबंध

प्रस्तावना

हमारा देश भारत जो कि एक बहुभाषिक एवं बहु-सांस्कृतिक देश है। हमारे देश में वैसे तो सैकड़ों बोलियां और भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी का स्थान उनमें विशेष है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति, एकता और पहचान का प्रतीक भी है। राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की महत्ता को समझते हुए हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अंग्रेजी, दूसरे नंबर पर मैंडरिन एवं तीसरे नंबर पर हिंदी भाषा बोली जाती है। वर्तमान समय में हिंदी बोलने वालों की संख्या 609.1 मिलियन से भी ज्यादा है।

1949 में संविधान सभा ने दिया राजभाषा का दर्जा

आपको बता दें कि देश के आजाद होने के बाद सन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। हालांकि हिंदी दिवस मनाने की आधिकारिक तौर पर शुरुआत 14 सितंबर 1953 को की गयी। 1953 में भारत के प्रधानमंत्री पद पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

हिंदी को सरल एवं वैज्ञानिक भाषा का दर्जा है प्राप्त

हिंदी विश्व की प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है। यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जिसे सरल और वैज्ञानिक माना जाता है। इसे बोलने और समझने वालों की संख्या करोड़ों में है। भारत के तह ही इस भाषा का उपयोग नेपाल, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद, सूरीनाम और अमेरिका जैसे देशों में भी हिंदी भाषी लोगों द्वारा किया जाता है। वर्तमान समय में यह भाषा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

(image-freepik)

हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपनी मातृभाषा को गौरव प्रदान करें और उसके प्रयोग को बढ़ावा दें। किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा और संस्कृति से होती है। यदि हम हिंदी का महत्व समझेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इसकी जानकार रहेंगी।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में आधुनिक जीवनशैली और तकनीकी दुनिया में हिंदी का प्रयोग कम होता जा रहा है। लोग अपनी बोलचाल और लेखन में अंग्रेजी भाषा को अधिक तरजीह दे रहे हैं। इस चुनौती का समाधान यही है कि हम स्वयं से यह संकल्प लें कि दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे। विद्यालयों और कॉलेजों में हिंदी के अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगे। जिससे की हमारी भाषा ऐसे ही सदियों तक आगे बढ़ती रहे।

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों किया जाता है सेलिब्रेट, जानें हिस्ट्री एवं उद्देश्य