HTET Admit Card 2026 OUT: हरियाणा TET परीक्षा का प्रवेश पत्र यहां bseh.org.in जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 01 जुलाई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET Admit Card 2026: टीईटी एडमिट कार्ड जारी।
HighLights
टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 04 और 05 जुलाई, 2026 को Haryana HTET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को उपयोग करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के 5 स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर Haryana HTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
किस दिन होगा TET
हरियाणा TET परीक्षा का आयोजन 04 और 05 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। पहले दिन यानी 04 जुलाई को परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक और दूसरे दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
