Haryana, HBSE 12th Result 2021 Date: जानें किस दिन आएगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे वेबसाइट पर चेक
Haryana HBSE 12th Result 2021 Dateपिछले साल यानी कि साल 2020 में हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 15 मई 2019 में घोषित किया गया था जबकि साल 2019 और 2018 में परिणामों की घोषणा 15 मई2019 और 18 मई 2018 में की गई थी।
Haryana, HBSE 12th Result 2021 Date: लंबे इंतजार के बाद आज यानी कि 22 जुलाई, 2021 को उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की तारीख स्पष्ट कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड आज स्पष्ट कर देगा कि 12वीं के नतीजें आखिर किस दिन घोषित होंगे। हालांकि रिजल्ट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परिणाम इसी सप्ताह में 25 जुलाई, 2021 तक घोषित हो सकते हैं लेकिन अभी तक, परिणाम की तारीख पर बोर्ड या उसके किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ऐसे में छात्र-छात्राओं को यही सलाह दी जाती है कि आधिकारिक साइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें, जिससे उनको परीक्षा तिथि की अपडेट मिल सके। वहीं पिछले साल यानी कि साल 2020 में हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 15 मई, 2019 में घोषित किया गया था, जबकि साल 2019 और 2018 में परिणामों की घोषणा 15 मई,2019 और 18 मई 2018 में की गई थी।
Hbse 12th result 2021: Bseh.org.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक
परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं। इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “बीएसईएच हरियाणा 12 वीं परिणाम 2021। लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2021 की जांच करें और डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम का प्रिंट लेकर रख लें।
बता दें कि एचबीएसई ने इस साल स्कूलों को 12वीं कक्षा के परिणाम तैयार करने और छात्रों के अंक 6 जुलाई, 2021 तक अपलोड करने के लिए कहा था। फिलहाल बोर्ड स्कूलों से उम्मीदवारों और छात्रों के अंकों का विवरण एकत्र कर रहा था और उन्हें अपने पोर्टल पर अपलोड कर रहा था। इस बार 2 लाख से अधिक छात्र अपने एचबीएसई 12वीं के परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं इस बार वैकल्पिक मानदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि साल की शुरुआत यानी कि मार्च के अंत में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर आने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। कई राज्य बोर्डों और यहां तक कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया था। इसके तहत, एचबीएसई ने सभी छात्रों की सुरक्षा के लिए अपनी परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था।