Move to Jagran APP

Toppers List BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं में ऋषिता ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Toppers List BSEH 10th Result 2020 0वीं की परीक्षा में ऋषिता ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर कुमारी उमा कुमारी कल्पना समेत कुल 5 परीक्षार्थी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 07:02 AM (IST)
Toppers List BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं में ऋषिता ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
Toppers List BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं में ऋषिता ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

 Toppers List BSEH 10th Result 2020:  हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में ऋषिता, टैगोर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर कुमारी उमा, कुमारी कल्पना समेत कुल 5 परीक्षार्थी रहे। जबकि तीसरे स्थान पर कुल 9 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई। इससे पहले, हरियाणा बोर्ड ने कल 10 जुलाई 2020 को देर शाम 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसके तहत  इस परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशतता 69.86 प्रतिशत और लड़कों का 60.27 प्रतिशत रहा था। इस प्रकार लड़कियों ने लडक़ों से 09.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता देकर बढ़त हासिल की है। परीक्षा में कुल 64.59% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। परिणाम जारी होने के साथ-साथ मेरिट भी जारी कर दी जाएगी।

loksabha election banner

यहां देखें अपना रिजल्ट

ये हैं हरियाणा 10वीं के टॉपर्स

रैंक

नाम स्थान
1 कुमारी ऋषिता नारनौंद (हिसार)
2 कुमारी उमा नारनौंद (हिसार)
2 कुमारी कल्पना नारनौंद (हिसार)
2 कुमारी निकिता मारुति सावंत हिसार
2 कुमारी स्नेहा नारनौंद (हिसार)
2 कुमारी अंकिता खंडा खेरी (हिसार)
3 कुमारी चहक नारनौंद (हिसार)
3 रोहित उचाना (जींद)
3 कुमारी किरण कुमावत मसानी (रेवाड़ी)
3 कुमारी हिमांशी नारनौंद (हिसार)
3 कुमारी अंशु निंदाना (रोहतक)
3 कुमारी मनु धमालका (रेवाड़ी)
3 कुमारी भौमिका हलुहेरा (रेवाड़ी)
3 कुमारी सलोनी कैथल
3 कुमारी गर्विता नारनौंद (हिसार)

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो परीक्षार्थी अगर इंटरनेट पर अपना स्कोर नहीं चेक कर पा रहे हैं तो SMS से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उनको HB10<स्पेस>रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

पिछले साल छात्राओं ने मारी थी बाजी, पहले स्थान पर थे चार उम्मीदवार

वहीं, यदि पिछले साल के आंकड़े को देखा जाये तो पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं में 57.39% उम्मीदवार सफल हुए थे। पिछले साल 10वीं के परिणाम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। 62.17% लड़कियां और 53.43% लड़के सफल हुए थे। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 497 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। झज्जर के हिमांशु, पानीपत के संजू, कैथल की ईशा और जींद की शालिनी को संयुक्त रूप से टॉपर घोषित किया गया था। वहीं, दूसरे स्थान पर भी चार उम्मीदवार थे, जिन्होंने 496 अंक प्राप्त किए थे।

देखें वर्ष 2019 के हरियाणा बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

पहला स्थान (497 अंक)

हिमांशु जयसिंह - न्यूटन हाई स्कूल, झज्जर

संजू रामपाल - आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत

ईशा देवी - शिव शिक्षा निकेतन उमावि सांघन, कैथल

शालिनी - महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जींद

दूसरा स्थान (496 अंक)

निशी - कैप्टन आर.सी. उमावि शिव नगर, हिसार

रितिका - राउमावि गाजूवाला, फतेहाबाद

तन्नू - आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत

दिव्या - सरस्वती हाई स्कूल, ऐलनाबाद, सिरसा

तीसरा स्थान (495 अंक)

एकता - सुरजभान मैमोरियल हाई स्कूल, काकरोड़, जींद

मुस्कान - एस.एस. जैन कवमावि, सिरसा

साहिल भारद्वाज - नेशनल रवि, किशनपुरा, पानीपत

छाया - ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर हाई स्कूल, जींद

अंशु - एवरेस्ट हाई स्कूल, बराड़ बुआना, जींद

पूजा देवी - आर्य उमावि हैबितपुर, हिसार

शुभांशु कुमार ओझा - सरस्वती उमावि अकबरपुर, सोनीपत

निधि - आर्यन सेंट सोफिया हाई स्कूल, भट्टू कलां, फतेहाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.