Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harayana Group D Exam 2023 Analysis: यहां से जानें हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा विश्लेषण, ये रहा संभावित कटऑफ

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:29 AM (IST)

    Harayana Group D Exam 2023 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को 2 शिफ्ट में किया जा रहा है। कल के पेपर का स्तर मीडियम रहा है। आज के पेपर संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र की जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके साथ आप यहां से संभावित कटऑफ भी जान सकते हैं।

    Hero Image
    Harayana Group D Exam 2023 Analysis और कटऑफ (संभावित) यहां से कर सकते हैं चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Harayana Group D Exam 2023 Analysis: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को दो शिफ्ट में करवाया जा रहा है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से 4:45 तक किया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लिया है उनके अनुसार इस बार का प्रश्न पत्र का स्तर मीडियम स्तर का रहा है। प्रश्नों का स्तर न ही ज्यादा सरल था और न ही उसका लेवल ज्यादा कठिन था। आज का पेपर संपन्न होने के बाद पेपर के स्तर की जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

    Haryana CET Group D Expected Cut Off 2023: क्या रह सकता है कटऑफ

    हरियाणा ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 (HSSC CET) संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा और साथ ही एचएसएससी की ओर से कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वही उम्मीदवार सफल माने जायेंगे। पिछले वर्ष के पैटर्न और अनुमान के अनुसार हम यहां कटऑफ (अनुमानतः) प्रदान कर रहे हैं। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने एग्जाम का एनालिसिस कर सकते हैं।

    इतना रह सकता है कटऑफ

    • अनरिजर्व कैटेगरी: 60 से 65
    • एससी: 45 से 50
    • बीसीए- ए: 50 से 55
    • बीसी- बी: 55 से 60

    जो उम्मीदवार ग्रुप डी एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण सोशिओ इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए वेटेज 95 प्रतिशत वहीं सोशिओ इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए वेटेज 5 फीसदी तय किया गया है। अभ्यर्थी इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत कर लें अप्लाई