Gujarat Board 12th Result 2026 Date: क्या 4 मई को जारी होगा HSC रिजल्ट? यहां देखें बड़ी अपडेट
गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। ...और पढ़ें

Gujarat Board Result 2026: रिजल्ट जल्द ही होगा जारी।
HighLights
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे नतीजे चेक।
जल्द ही जारी होगा कक्षा बारहवीं का रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो HSC रिजल्ट 04 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने रिजल्ट जारी करने से संबंधित अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
कक्षा बारहवीं की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 26 फरवरी से 18 मार्च के बीच संचालित की गई थी। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर को पहले ही संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
व्हाट्सएप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
गुजरात बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजीलॉकर के अतिरिक्त व्हाट्सएप से भी चेक कर सकते हैं। व्हाट्सएप से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को इस 6357300971 नंबर पर अपनी सीट नंबर भेजना होगा।
किन वेबसाइट से करें चेक नतीजे
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्र यहां दी गई दे वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- gseb.org
- gsebeservice.com
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स
कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यहां ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के पांच स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट HSC Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
