Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GPAT Admit Card 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट रिलीज, 9 अप्रैल को होगा एग्जाम

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Apr 2022 11:38 AM (IST)

    GPAT Admit Card 2022 ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट (Graduate Pharmacy Aptitude Test 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट पर GPAT हॉल टिकट nta.ac.in पर रिलीज कर दिया है।

    Hero Image
    GPAT Admit Card 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट (Graduate Pharmacy Aptitude Test 2022) रिलीज कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GPAT Admit Card 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट (Graduate Pharmacy Aptitude Test 2022) रिलीज कर दिया गया है। NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने 9 अप्रैल, 2022 को होने वाली GPAT परीक्षा का एडमिट कार्ड 2022 रिलीज कर दिया है। ऐसे में, जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे NTA की आधिकारिक साइट nta.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी शेड्यूल के मुताबिक, ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। वहीं परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक का है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। 

    GPAT Admit Card 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट gpat.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध GPAT एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड आईडी कार्ड जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कोई भी फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। वहीं परीक्षा में 125 प्रश्न पूछे जाएगें। एग्जाम से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।