यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
GATE Admit Card 2024: रिलीज हुए गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, gate2024.iisc.ac.in पर करें डाउनलोड
आइआइएससी द्वारा गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक ...और पढ़ें

HighLights
- संस्थान द्वारा प्रवेश पत्र पहले 3 जनवरी को जारी किए जाने की जानकारी साझा की गई थी
- लेकिन तकनीकी कारणों से प्रवेश पत्र को जारी नहीं किया जा सका था
- ऐसे में माना जा रहा है कि आइआइएससी द्वारा एग्जाम हॉल टिकट आज जारी कर दिए जाएंगे
- डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। गेट 2024 परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों कैंडिडेट्स के लिए अपेडट। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू (IISc) द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) जारी कर दिए गए हैं। संस्थान द्वारा प्रवेश पत्र पहले 3 जनवरी को जारी किए जाने की जानकारी साझा की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रवेश पत्र को जारी नहीं किया जा सका था। ऐसे में माना जा रहा है कि आइआइएससी द्वारा एग्जाम हॉल टिकट आज जारी कर दिए जाएंगे।
GATE Admit Card 2024: लिंक gate2024.iisc.ac.in पर हुआ एक्टिव
आइआइएससी द्वारा गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड पेज पर जाना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद कैंडिडेट्स अपना गेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
GATE Admit Card 2024: परीक्षा के लिए फोटो आइडी जरूरी
कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और यदि कोई त्रुटि होती है तो इसमें सुधार के लिए तुरंत IISc की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। दूसरी तरफ, परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2024) के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) को साथ ले जाना होगा।
.jpg)
यह भी पढ़ें - GATE 2024 Exam: गेट एग्जाम का सब्जेक्टवाइज शेड्यूल जारी, पहले दिन होगा डेटा साइंस सहित इन विषयों का पेपर
GATE Admit Card 2024: 3 फरवरी से होनी है परीक्षा
बता दें कि IISc द्वारा GATE 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से किए जाने की घोषणा की गई है, जो कि 4 फरवरी और फिर 10 व 11 फरवरी को भी आयोजित की जाएगी। सभी तिथियों पर परीक्षा 3-3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है।
