विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GATE 2024 Result: आज घोषित होंगे गेट परीक्षा परिणाम, gate2024.iisc.ac.in पर देख पाएंगे नतीजे

Published: Fri, 15 Mar 2024 08:11 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:27 AM (IST)

IISc द्वारा गेट 2024 परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in ...और पढ़ें

GATE 2024 Result: उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड को 23 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।
GATE 2024 Result: उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड को 23 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।

HighLights

  1. IISc बेंगलूरू द्वारा GATE 2024 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है
  2. कार्यक्रम के अनुसार परिणाम इस शनिवार, 16 मार्च 2024 को घोषित किए जाने हैं
  3. उम्मीदवार गेट 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम जल्द ही देख सकेंगे
  4. IISc ने गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया था
  5. प्रोविजिनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई थी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गेट 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलूरू द्वारा अभियांत्रित स्नातक अभिक्षता परीक्षा (GATE) 2024 के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है। संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परिणाम (GATE 2024 Result) इस शनिवार, 16 मार्च 2024 को घोषित किए जाने हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार गेट 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम जल्द ही देख सकेंगे।

GATE 2024 Result: gate2024.iisc.ac.in पर देख पाएंगे नतीजे

इससे पहले उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे अपना गेट परीक्षा परिणाम (GATE Result 2024) कहां और कैसे देख सकेंगे। IISc द्वारा गेट 2024 परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, gate2024.iisc.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थियों को इस लिंक को क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपनी इनरोलमेंट आइडी या ईमेल आइडी और पासवर्ड की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

GATE 2024 Result: स्कोर कार्ड 23 मार्च को होगा जारी

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलूरू द्वारा फिलहाल गेट परीक्षा के परिणाम ही घोषित किए जाएंगे, जबकि उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्राप्तांक बाद में जारी किए जाने हैं। संस्थान के कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड (GATE Score Card 2024) को 23 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। इसे लिए भी उम्मीवारों को परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

बता दें कि IISc ने गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया था। इसके बाद संस्थान द्वारा कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी को प्रोविजिनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई थी। आंसर-की पर उम्मीदवारों से उनके आपत्तियों को 22 से 25 फरवरी के बीच आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब नतीजों (GATE Result 2024) की घोषणा की जानी है।