विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GATE 2023 Admit Card: आईआईटी कानपुर आज नहीं रिलीज करेगा गेट एडमिट कार्ड, यहां जानें नई डेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 03 Jan 2023 09:23 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 03:40 PM (IST)

GATE 2023 Admit Card ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को ...और पढ़ें

आईआईटी कानपुर आज गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा।
आईआईटी कानपुर आज गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा।

एजुकेशन डेस्क। GATE 2023 Admit Card: आईआईटी कानपुर आज गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज नहीं जारी किया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर अब , 9 जनवरी, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2023, GATE) 2023 का हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी करेगा। अब ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन 4,5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे गेट प्रवेश पत्र  

हॉल टिकट में ये डिटेल्स होगी मेंशन

गेट हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र, शहर का विवरण, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए नियमों के अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को एक और बात का ध्यान देना होगा कि उन्हें प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर आनी होगी।   

29 पेपर के लिए आयोजित होगी परीक्षा

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को एक या अधिकतम दो पेपरों में उपस्थित होने की अनुमति होगी। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा। GATE के सिलेबस को दो सेक्शन में बांटा गया है। इनमें, जनरल एप्टीट्यूड और कोर डिसिप्लिन शामिल हैं।

How to Download GATE Admit Card 2023: गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को गेट की आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in 2023 पर जाना होगा। इसके बाद “IITK GATE 2023 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें

अब GOAPS लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद “सबमिट” टैब पर क्लिक करें। गेट एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब उसको एग्जाम के लिए सुरक्षित करके रख लें।

हाल ही में आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट पर पिछले साल के गेट मॉक टेस्ट लिंक को एक्टिव किया हैं, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए बेहतर मौका मिल सके।