GATE 2020: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर पिछले सालों की तुलना में मुश्किल,पढ़ें पूरी डिटेल
GATE 2020 गेट यानी कि ग्रेजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) का एग्जाम चल रहा है। इसी कड़ी में आज यानी कि 8 फरवरी को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का पेपर हुआ।
GATE 2020: गेट यानी कि ग्रेजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) का एग्जाम चल रहा है। इसी कड़ी में आज यानी कि 8 फरवरी को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का पेपर हुआ। पेपर सुबह 9.30 से 12.30 बजे की शिफ्ट में कराया गया। इस एग्जाम में कुल 1.15 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं अगर इस पेपर की बात करें तो ये पिछले सालों की अपेक्षा कठिन बताया जा रहा है। इनमें 24 न्यूमेरिकल क्वैशचन पूछे गए थे। वहीं एक प्रश्न माइक्रोप्रोसेसर सब्जेक्ट से पूछा गया था। हालांकि छात्रों को इसकी उम्मीद नहीं थी। बता दें कि आईआईटी दिल्ली एग्जाम की आंसर की जल्द जारी करेगा।
ग्रेजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा कल यानी कि 9 फरवरी 2020 तक चलेगी। कल भी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस एग्जाम के आधार पर मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग, मास्टर ऑफ टेक्नॉलजी और डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी में एडमिशन मिलता है। इसके आधार पर जर्मनी, सिंगापुर की कुछ यूनिवर्सिटियों में भी दाखिला दिया जाता है।
ये है एग्जाम पैर्टन
GATE 2020 Exam pattern: यह परीक्षा 25 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इनमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, बायोटेक्नोलोजी, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इनस्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स और मेकेनिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य विषय शामिल हैं। हालांकि अभ्यर्थी को एक सेशन में केवल एक ही पेपर में शामिल हो के निर्देश हैं। वहीं परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, जिसमे ऑब्जेक्टिव और न्यूमेरिकल प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं परीक्षा में कुल 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 नंबरों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों को पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।