विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्ट्स का संग्रह, UPSC में भी पूछे जाते हैं यह प्रश्न

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 02 Oct 2023 10:06 AM (IST)

Gandhi Jayanti 2023 आज यानी कि 2 अक्टूबर को प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की जयंती देशभर में सेलिब्रेट की जाती है। ...और पढ़ें

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्ट्स। (Image-freepik)
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्ट्स। (Image-freepik)

HighLights

  1. इस वर्ष महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है।
  2. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था।
  3. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा कहा गया था।

Gandhi Jayanti 2023: देशभर में आज यानी कि 2 अक्टूबर को बड़े ही धूम-धाम से गांधी जयंती का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। महात्मा गांधी महान प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। आज जो हम खुले आसमान में स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे हैं उसमें गांधी जी के अतुलनीय योगदान को किसी भी तरीके से हम भूल नहीं सकते। आजादी के लिए वे कई बार जेल गए तो कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। वे अहिंसा के पुजारी थे और अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने अंग्रेजों से बिना खून-खराबे के देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके इस योगदान को देखते हुए देश की बड़ी से बड़ी और छोटी कक्षाओं में भी गांधी से जुड़े सवाल हमेशा ही पूछे जाते रहे हैं। आज हम महात्मा गांधी से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न उत्तरों का संग्रह यहां दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप गांधी जी के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही अपनी परीक्षा की तैयारियों को भी मजबूत बना सकते हैं।

(Image-freepik)

महात्मा गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों का संग्रह

  1. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर: 2 अक्टूबर 1869.

2. महात्मा गांधी का जन्म स्थान कहां है?

उत्तर: पोरबंदर, गुजरात।

3. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: मोहनदास करमचंद गांधी।

4. महात्मा गांधी द्वारा स्थापित की किये गए राजनीतिक दल का क्या नाम था?

उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

5. महात्मा गांधी ने सन 1930 में किस आंदोलन का प्रतिनिधित्व किया?

उत्तर: दांडी मार्च।

सन 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से लड़ाई के लिए किस आंदोलन का आह्वान किया।

उत्तर: अंग्रेजों भारत छोड़ो।

6. महात्मा गांधी वर्ष 1915 में कितने वर्ष की उम्र में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे?

उत्तर: 46 वर्ष।

7. गांधी जी के राजनीतिक गुरु किसे माना गया है?

उत्तर: गोपाल कृष्ण गोखले।

8. महात्मा गांधी को "महात्मा" की उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: कवि रवींद्रनाथ टैगोर।

9. महात्मा गांधी को पहली बार "राष्ट्रपिता" कहकर किसने संबोधित किया था?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (4 जून 1944)।

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2023: आज है महात्मा गांधी की 154वीं जयंती, जानें राष्ट्रपिता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य