विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज प्रोजेक्ट्स से लेकर फ्रीलांसिंग तक, AI कैसे कमाई और स्टडीज में GEN Z की कर रहा मदद

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:41 PM (IST)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने करियर प्रोफाइल को बेहतर बना रहे ...और पढ़ें

AI Future Bootcamp

AI Future Bootcamp

HighLights

  1. जागरण NEXT AI फ्यूचर बूटकैंप 26 सितंबर को आयोजित होगा।

  2. एक्सपर्ट्स 10+ AI टूल्स और फ्रीलांसिंग के तरीके सिखाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) युवाओं को नए मौके दे रहा है। युवा इसका इस्तेमाल अपनी ग्रोथ के लिए कर रहे हैं और अपने करियर प्रोफाइल को बेहतर बना रहे हैं। जब भी नई टेक्नोलॉजी आती है, युवा उसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करते हैं। जब कंप्यूटर और इंटरनेट आए, तो युवाओं ने इन्हें मौके के रूप में देखा। उन्होंने बेसिक से लेकर एडवांस कंप्यूटर कोर्स किए, सॉफ्टवेयर डेवलपिंग का काम किया, इंटरनेट ब्राउजिंग से जानकारी जुटानी शुरू की, स्मार्टफोन के लिए ऐप्स बनाने का काम सीखा। मकसद एक था, इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड के साथ कदम से कदम मिलाकर चला जाए और अपने करियर को अपग्रेड किय जाए।

आज का ट्रेंड AI है, जिसका इस्तेमाल GEN Z भरपूर कर रहे है। वह ChatGPT, Perplexity, और Claude जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करके एग्जिक्यूशन, कॉन्टेंट क्रिएशन, टेक्निकल रिजनिंग, डॉक्यूमेंट एनालिसिस, कोडिंग और डीप रिसर्च में मदद ले रहे हैं। उनके सामने सबसे बड़ा काम यह है कि कैसे इन टूल्स का इस्तेमाल करके कुछ नया क्रिएट किया जाए और कुछ नई जानकारी प्राप्त की जाए, ताकि क्लाइंट को बेहतर सॉल्यूशन मिल सके। आजकल गिग वर्कर इन टूल्स का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी कंपनियों को सर्विस देने के लिए कर रहे हैं, और पैसा कमा रहे हैं। ये युवाओं की प्रोफेशनल लाइफ में हर जगह मदद करेंगे। इसलिए आपको इनका इस्तेमाल करना आना चाहिए।

AI की मदद से अगर आप फ्रीलांसिंग करना चाहते हैं, या आपके पास कोई नया प्रोजेक्ट है और उसमें AI की हेल्प लेना चाहते हैं, तो Jagran NEXT AI Future Bootcamp आपके लिए है। यह एक ऑनलाइन क्लास है, जिसका आयोजन 26 सितंबर को 11 बजे से 2 बजे तक होगा। तीन घंटों तक चलने वाले इस सेशन में आपको 10 से ज्यादा AI टूल्स को इस्तेमाल करने के बारे में बताया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि कैसे इनकी मदद से आप अपने फ्रीलांस के काम को बढ़ा सकते हैं और क्लाइंट को बेहतर सर्विस दे सकते हैं। 

AI Future Bootcamp में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट AI टूल्स के बारे में सिखाएंगे। इन एक्सपर्ट में शामिल हैं - 

उर्वशी कपूर - जागरण न्यू मीडिया में एग्जीक्यूटिव एडिटर और लिटरेसी इनिशिएटिव की हेड हैं। वह गूगल इनिशिएटिव की सर्टिफाइड ट्रेनर हैं। इन्हें 40 अंडर 40 इन जर्नलिज्म के लिए पुरस्कृत किया गया है। वह GenAI, मीडिया लिटरेसी, और फैक्ट-चेकिंग में विशेषज्ञ हैं।

आयुष गर्ग - ग्लोबल AI एक्सपर्ट और पीस एंड कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट हैं। ये NASA, G20, UN और India AI Impact Summit में एक्सपर्ट कंट्रीब्यूटर रहे हैं। इन्हें नोवल AI रिसर्च के लिए गोल्ड मेडल मिला है।

सत्यजीत दत्ता - अपने 23 साल के अनुभव में इन्होंने मिशन-क्रिटिकल ऑपरेशन, सिक्योर एग्जाम सॉल्यूशन, सिक्स सिग्मा ऑपरेशनल एक्सीलेंस, एंटरप्राइस ग्रोथ और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए काम किए हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े टूल्स आज इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं। यह डेटा एंट्री, डॉक्यूमेंट रिव्यू और शेड्यूलिंग के काम में एम्प्लॉयी की काफी मदद कर रहे हैं। इसकी मदद से आप बड़े से बड़े डेटा का एनालिसिस कर सकते हैं, और नई जानकारी निकाल सकते हैं। इससे गलतियों की संभावना कम रहती है। आप घर बैठे इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, और कैसे पैसे कमा सकते हैं। यह सब जानने के लिए 26 सितंबर को Jagran NEXT AI Future Bootcamp के साथ जरूर जुड़ें।