FMGE December 2022 फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खुली, 10 अक्टूबर तक natboard.edu.in पर करें सुधार
FMGE December 2022 फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर परीक्षा 2022 (Foreign Medical Graduates Examination FMGE December 2022 exam) के लिए करेक्शन विंडो 10 अक्टूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक ओपन रहेगी। इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म में बदलाव नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। FMGE December 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations in Medical Sciences) ने FMGE दिसंबर 2022 परीक्षा फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी है। एनबीई यानी कि NBE ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर परीक्षा 2022 (Foreign Medical Graduates Examination, FMGE December 2022 exam) फॉर्म में सुधार के लिए आज, 05 अक्टूबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, FMGE दिसंबर परीक्षा को संपादित करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2022 तक है। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि, करेक्शन प्रक्रिया के दौरान कोई नया आवेदन जमा नहीं किया जा सकता है या परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया जा सकता है। संपादन विंडो बंद होने से पहले सूचना को कितनी भी बार संपादित किया जा सकता है लेकिन इसके बाद अभ्यर्थी अपना फॉर्म एडिट नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके भी फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
FMGE December 2022: How to make changes: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर परीक्षा में करेक्शन के लिए ऐसे करें अप्लाई
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर परीक्षा में करेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध FMGE दिसंबर 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।आवेदन पत्र में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।