Move to Jagran APP

FIT India Quiz 2021: खेल मंत्रालय ने की फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्टूडेंट्स के मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा, पढ़ें डिटेल

FIT India Quiz 2021 स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के मुफ्त पंजीकरण की घोषणा की गई है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह घोषणा की। इस बारे में पीआईबी इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 01:59 PM (IST)
FIT India Quiz 2021: खेल मंत्रालय ने की फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्टूडेंट्स के मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा, पढ़ें डिटेल
अधिकतम दो लाख छात्रों का हो सकेगा मुफ्त पंजीकरण

FIT India Quiz 2021: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है। इस संबंध में प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी इंडिया) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल द्वारा फर्स्ट कम फर्स्ट बेसिस पर अधिकतम दो छात्रों का क्विज के लिए मुफ्त में नामांकन किया जा सकता है।

loksabha election banner

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि फिट इंडिया क्विज, भारत में पहली बार स्कूली बच्चों के लिए फिटनेस और स्पोर्ट्स क्विज को प्रतिभागियों के लिए और भी आकर्षक बनाया गया है। देश भर के स्कूली स्टूडेंट्स के लिए एक बड़े उपहार के रूप में, युवा मामले और खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख स्टूडेंट्स का अब राष्ट्रव्यापी इंडिया क्विज के लिए मुफ्त में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रत्येक स्कूल अधिकतम 2 छात्रों का फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मुफ्त रजिस्ट्रेशन फर्स्ट कम फर्स्ट के आधार पर होगा।

स्कूली बच्चों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस निर्णय की घोषणा केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की है। बता दें कि मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया क्विज को प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित फिट इंडिया मूवमेंट के भाग के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसके द्वारा एक फिट जीवन जीने के महत्व के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। फिट इंडिया क्विज में अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए पहले 1 लाख स्कूलों के 2 लाख छात्रों की भागीदारी शुल्क माफ कर दी गई है।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया, जो कि खेल और फिटनेस पर पहली बार नेशनवाइड क्विज है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी में स्टार स्पोर्ट्स पर नेशनल राउंड टेलीकास्ट के साथ पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये हैं। इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि होंगे और यह ऑनलाइन और ब्रॉडकास्ट राउंड का मिश्रण होगा। फॉर्मेट को एक समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को अपने साथियों के खिलाफ अपनी फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा। फिट इंडिया क्विज में भाग लेने के लिए डिटेल जानकारी फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.