विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FCI AG3 Result 2023: फूड कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 के नतीजे घोषित किए, जोनवाइज इन लिंक से करें चेक

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 01 Mar 2023 08:35 AM (IST)

FCI AG3 Result 2023 भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1 7 14 21 ...और पढ़ें

FCI AG3 Result 2023: फेज 2 के लिए क्वालिफाई किए उम्मीदवारों के रोल नंबर भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर जारी।
FCI AG3 Result 2023: फेज 2 के लिए क्वालिफाई किए उम्मीदवारों के रोल नंबर भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर जारी।

एजुकेशन डेस्क। FCI AG3 Result 2023: फूड कॉर्पोरेशन असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 परीक्षा में सम्मिलित लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय खाद्य निगम ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित ऑनलाइन फेज 1 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। निगम द्वारा एफसीआइ एजी3 रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 28 फरवरी को की गई। इसके साथ ही, एफसीआइ ने असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 रिजल्ट को देखने के लिए सभी जोन के लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, recruitmentfci.in पर एक्टिव कर दिया है। परिणामों के अंतर्गत एफसीआइ ने ऐसे सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्हें फेज 1 के आधार पर अगले चरण के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है।

बता दें कि एफसीआइ ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के साथ-साथ स्टेनोग्राफर और जूनियर इंजीनियर के कुल 5043 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 1, 7, 14, 21 और 29 जनवरी 2023 को किया था। इसके बाद निगम द्वारा असिस्टेंट ग्रेड 3 (एजी3) के नतीजों की घोषणा 28 फरवरी को की गई।

FCI AG3 Result 2023: फेज 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए 5 मार्च से होगा फेज 2

भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी 3 भर्ती 2022 के अंतर्गत एफसआइ एजी3 रिजल्ट 2023 के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनके लिए फेज 2 परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। निगम के अपडेट के अनुसार फेज 2 का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा। इस चरण के लिए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।