विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Explainer: कौन हैं Adipurush? यहां से जानें वेदों में आदिपुरुष का क्या है अर्थ

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Jun 2023 07:00 PM (GMT+05:30)

Who is Adipurush? आदिपुरुष दो शब्दों से बना है आदि और पुरुष। आदिपुरुष का अर्थ होता है पहला पुरुष। हिंदू ...और पढ़ें

Who is Adipurush? आदिपुरुष ईश्वर हैं, जिन्हें या तो भगवान शिव या भगवान विष्णु के रूप में जाना जाता है।
Who is Adipurush? आदिपुरुष ईश्वर हैं, जिन्हें या तो भगवान शिव या भगवान विष्णु के रूप में जाना जाता है।

Who is Adipurush? इसी माह की 16 तारीख को बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने जा रही है, जो कि रामायण महाकाव्य से प्रेरित है। इस फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही इसके नाम आदिपुरुष शब्द को लेकर चर्चा हो रही है, ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं आदिपुरुष और वेदों में आदिपुरुष का क्या अर्थ होता है। आदिपुरुष दो शब्दों से बना है, आदि और पुरुष। आदिपुरुष का अर्थ होता है पहला पुरुष। हिंदू मान्यताओं के अनुसार आदिपुरुष परमेश्वर हैं जिन्होंने संपूर्ण सृष्टि की रचना की है।

Who is Adipurush? वेदों में आदिपुरुष क्या अर्थ है और किसे कहते हैं आदिपुरुष?

वेदों के अनुसार तीन पहलू होते हैं - सत्य, असत्य और मिथ्या। सत्य वह होता है जिसका अस्तित्व होता है लेकिन यह परिवर्तशील नहीं होता। असत्य वह है जिसका अस्तित्व ही नहीं है, जबकि मिथ्या वह है जिसका अस्तित्व तो है लेकिन यह परिवर्तनशील है। यह जगत (Universe) अपने आप नहीं बना बल्कि इसका निर्माण और संचालन किसी अलौकिक शक्ति द्वारा ईश्वर द्वारा किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने जगत का निर्माण किया।

वहीं, भागवत के अनुसार भगवान ब्रह्मा भगवान विष्णु की नाभि से प्रकट हुए और फिर उन्होंने जगत की रचना की। ऐसे में वैष्णव संप्रदाय के लोगों का मानना है कि भगवान विष्णु ही ईश्वर हैं जो सर्वशक्तिमान और सर्वज्ञ हैं। दूसरी तरफ, शैव संप्रदाय के लोगों का मानना है कि भगवान शिव ईश्वर हैं जो कि साधक के इच्छित आकार में रुप लेते हैं। हालांकि, भगवान शिव और भगवान विष्णु एकदूसरे की पूजा करते हैं।

ऐसे में, आदिपुरुष ईश्वर हैं, जिन्हें या तो भगवान शिव या भगवान विष्णु के रूप में जाना जाता है। चूंकि भगवान विष्णु अलग-अलग युगों में इस जगत में भगवान राम और भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लेने की बात रामायण और महाभारत महाकाव्यों की गई है। ऐसे में भगवान राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म को आदिपुरुष नाम दिया गया है।