Move to Jagran APP

ESIC UDC Prelims Result 2022: ईएसआइसी ने अपर डिविजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किए

ESIC UDC Prelims Result 2022 अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा 19 मार्च 2022 को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा 13 अप्रैल 2022 को कर दी गयी है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 07:33 AM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 07:53 AM (IST)
ESIC UDC Prelims Result 2022: ईएसआइसी ने अपर डिविजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किए
ESIC UDC प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, esic.nic.in पर विजिट करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। ESIC UDC Prelims Result 2022: ईएसआइसी यूडीसी प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) ने अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। निगम द्वारा बुधवार, 13 अप्रैल 2022 को ईएसआइसी यूडीसी प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 घोषित करने के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार कुल 20,681 उम्मीदवारों प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया गया। ऐसे में जो उम्मीदवार ईएसआइसी द्वारा यूडीसी पदों के लिए 19 मार्च 2022 को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर सफल उम्मीदवारों की सूची में आधिकारिक वेबसाइट, esic.nic.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

loksabha election banner

ESIC UDC प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

ESIC UDC प्रिलिम्स रिजल्ट 2022: ये रहा कट-ऑफ

ईएसआइसी द्वारा जारी किए गए यूडीसी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 नोटिस के अनुसार, पहले चरण का आयोजन कुल 200 अंकों के लिए किया गया था। इस परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी यानि 90 अंक प्राप्त करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं, OBC/EWS कटेगरी में 40 फीसदी यानि 80 अंक, SC/ST कटेगरी में 35 फीसदी (70 अंक), दिव्यांग कटेगरी में 30 फीसदी (60 अंक) और भूतपूर्व कर्मचारी श्रेणी में कम से कम 35 फीसदी (70 अंक) प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने देश भर मे स्थिति विभिन्न ऑफिस में यूडीसी समेत विभिन्न पदों की कुल 3600 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 15 जनवरी 2022 को जारी की गयी थी और आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 तक चली थी। इसके बाद निगम द्वारा यूडीसी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 मार्च करने के बाद नतीजे 13 अप्रैल को घोषित किए गए। वहीं, सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।

इस लिंक से देखें नोटिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.