DU Admission 2022: डीयू NCWEB पांचवीं कटऑफ लिस्ट आज होगी घोषित, ये है फीस जमा करने की लास्ट डेट
DU Admission 2022 स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक बार उनका प्रवेश स्वीकृत हो जाने के बाद उन्हें समय सीमा से पहले अपनी सीटों को लॉक करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
एजुकेशन डेस्क। DU Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन कॉलेजिएट (Delhi Non-collegiate Women’s Education Board’s, NCWEB) की पांचवीं कटऑफ 2022 की घोषणा आज होगी। डीयू कल बीए और बीकॉम के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सूची आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर रिलीज किया है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स इस सूची का इंतजार कर रहे थे, वे पोर्टल पर जाकर इस लिस्ट को देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एक बार उनका प्रवेश स्वीकृत हो जाने के बाद, उन्हें समय सीमा से पहले अपनी सीटों को लॉक करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 03 दिसंबर, 2022 है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी NCWEB 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं, तो यूनिवर्सिटी बची हुई सीटों को भरने के लिए और कटऑफ की घोषणा करेगी। वहीं इस संबंध में डीयू की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है,“अगर सीटें अभी भी खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय द्वारा इसे भरने के लिए और कटऑफ की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय आरक्षित वर्ग के लिए खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल कटऑफ ड्राइव भी चला सकती है।
DU NCWEB 2022: Here’s how to check: डीयू एनसीवेब पांचवीं मेरिट लिस्ट की ऐसे कर सकेंगे जांच
डीयू एनसीवेब 5वीं मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध DU NCWEB 5वीं कट ऑफ 2022 लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। अब पाठ्यक्रम पर क्लिक करें और कट ऑफ सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद, कट ऑफ चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
स्पॉट राउंड 2 के लिए जारी होगी सूची
डीयू स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीटों की सूची आज 28 नवंबर, 2022 को जारी करेगा। इसके अनुसार, जो स्टूडेंट्स पहले राउंड में चयनित नहीं हुए थे, वे अब सेकेंड राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे जुड़ा पूरा शेड्यूल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।