DSSSB AAO Admit Card 2023 रिलीज, 28 मार्च से शुरू होगी डीएसएसएसबी एएओ परीक्षा
DSSSB AAO Admit Card 2023 कैंडिडेट्स को डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करना होगा। आप इन क्रेडेंशियल्स को आवेदन पत्र में दी गई जानकारी से प्राप्त कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क। DSSSB AAO Admit Card 2023: डीएसएसएसबी एएओ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए गए हैं। 28 मार्च, 2023 से शुरू होने वाले इस एग्जाम के लिए हॉल टिकट दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board, DSSSB) के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, आपको होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करना होगा। आप इन क्रेडेंशियल्स को आवेदन पत्र में दी गई जानकारी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें डीएसएसएसबी एएओ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
DSSSB की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 28 मार्च 2023 से 03 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ-साथ अभ्यर्थियों को एक वैलिड फोटोआईडी अपने साथ लेकर आनी होगी। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
DSSSB AAO Admit Card 2023: डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
डीएसएसएसबी एएओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर 'लिंक फॉर डाउनलोडिंग एडमिट कार्ड फॉर एएओ एग्जामिनेशन' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको होम पेज पर लिंक पर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करनी होगी। अब भविष्य के संदर्भ के लिए DSSSB AAO एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और सहेजें।