विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS Clerk Admit Card 2022: क्लर्क प्रिलिम्स के लिए एडमिट कार्ड, सैंपल क्वेश्चन व मॉक टेस्ट आइबीपीएस ने जारी किए

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:42 PM (IST)

IBPS Clerk Admit Card 2022 बैंक में 6000 से अधिक क्लैरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया ...और पढ़ें

आइबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करें।
आइबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IBPS Clerk Admit Card 2022: आइबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लैरिकल कैडर के 6035 पदों पर भर्ती (CRP Clerk – XII) के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इंस्टीट्यूट ने आइबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 को आज यानि बुधवार, 17 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए हैं, जिसे उम्मीदवार 4 सितंबर 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे। आइबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 के साथ-साथ संस्थान ने उम्मीदवारों के लिए सैंपल क्वेश्चन और मॉक टेस्ट भी जारी किए हैं।

IBPS Clerk Admit Card 2022: इन स्टेप डाउनलोड करें क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड, सैंपल क्वेश्चन व मॉक टेस्ट

उम्मीदवारों को अपना आइबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए सीआरपी क्लैरिकल लिंक पर और फिर नये पेज पर CRP Clerk – XII के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार प्रिलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड, सैंपल क्वेश्चन (सूचना पुस्तिका) डाउनलोड और मॉक टेस्ट ऑनलाइन अटेम्प्ट करने के लिए लिंक दिए गए हैं। वैकल्पिक तौर पर उम्मीदवार इन सभी के लिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Admit Card 2022: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 60 मिनट

आइपीबीएस द्वारा क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी और इसमें अंग्रेजी भाषा, आंकिक क्षमता और तर्कशक्ति क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 बहुविक्लपीय प्रकृति के प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं।