Move to Jagran APP

Delhi Class 9, 11 Results 2023: दिल्ली सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं कक्षाओं के नतीजे घोषित, ये रहा लिंक

Delhi Class 9 11 Results 2023 दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानि शुक्रवार 31 मार्च 2023 को कर दी। इससे पहले निदेशालय ने 28 मार्च को कक्षा 3 और 8 के परिणाम घोषित किए थे।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Fri, 31 Mar 2023 03:59 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 04:18 PM (IST)
Delhi Class 9, 11 Results 2023: दिल्ली सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं कक्षाओं के नतीजे घोषित, ये रहा लिंक
Delhi Class 9, 11 Results 2023: रिजल्ट देखने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, edudel.nic.in पर एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क। Delhi Class 9, 11 Results 2023: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 9 और कक्षा 11 में पंजीकृत और इस साल आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के लिए परिणामों की घोषणा कर दी गई है। निदेशालय द्वारा दोनों ही कक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज यानि शुक्रवार, 31 मार्च 2023 को की गई। इसके साथ ही, निदेशालय ने दिल्ली 9वीं, 11वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, edudel.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - ISRO YUVIKA 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए आवेदन 3 अप्रैल तक, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे होगा चयन

Delhi Class 9, 11 Results 2023: परिणाम इन स्टेप में करें चेक, ये रहा लिंक

ऐसे में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को कक्षा 9 और कक्षा 11 के स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, edudel.nic.in पर विजिट करें और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाएं, जहां पर लिंक को एक्टिव किया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित नतीजों के पेज पर जा सकते हैं, जहां छात्रों को अपनी स्टूडेंट्स आइडी, क्लास, सेक्शन, जन्म-तिथि और स्क्रीन पर दिए गए विजुअल कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपेन हो जाएगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

ये रहा डायरेक्ट लिंक

बता दें कि इससे पहले कक्षा 3 और कक्षा 8 के परीक्षा परिणाम 28 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे। स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें - Delhi High Court Recruitment 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय में 127 पर्सनल असिस्टेंट भर्ती हेतु आवेदन 31 मार्च तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.