विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG Result 2025: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, टॉपर्स लिस्ट भी हुई जारी

Published: Fri, 04 Jul 2025 10:03 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jul 2025 05:31 PM (IST)

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा ...और पढ़ें

CUET-UG Result 2025: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट।
CUET-UG Result 2025: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट।

HighLights

  1. एनटीए ने जारी किया सीयूईटी परीक्षा का रिजल्ट।
  2. ऐसे करें रिजल्ट चेक।

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अब वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। 

बता दें, सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में केवल एक अभ्यर्थी ने अपने द्वारा चुने गए पांच विषयों में से चार विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा, 17 अभ्यर्थियों ने तीन विषय में 100 प्रतिशत प्राप्त किए। सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा देश में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों में 13 मई से लेकर 03 जून तक आयोजित कराई गई थी। साथ ही सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

इन संस्थान में मिलेगा दाखिला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई थी, जिसकी ऑब्जेक्शन विंडो 20 जुलाई को बंद कर दी गई थी। साथ ही सीयूईटी यूजी 2025 फाइनल आंसर-की 01 जुलाई को जारी की गई थी। बता दें, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में सफल हुए छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, जेएनयू जैसे विशिष्ट कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए योग्य हो जाएंगे।

CUET UG Result 2025: ऐसे करें चेक

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर for CUET UG 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • अंत में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र काउंसलिंग सेशन में भाग ले सकेंगे। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट और कट ऑफ मार्क्स तैयार करेंगे। इसके बाद छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: LIVE CUET UG Result 2025: आज जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट, यहां cuet.nta.nic.in से कर सकेंगे चेक