विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG 2022 Answer Key: जल्द ही जारी होंगे सीयूईटी यूजी के प्रोविजिनल आंसर-की, ऐसे जानें संभावित स्कोर

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 11:43 AM (IST)

CUET UG 2022 Answer Key राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 के प्रोविजिनल आंसर-की आज 7 सितंबर 2022 को ...और पढ़ें

सीयूईटी यूजी 2022 आंसर-की से ऐसे जानें अपना स्कोर।
सीयूईटी यूजी 2022 आंसर-की से ऐसे जानें अपना स्कोर।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2022 Answer Key: देश भर के भाग ले रहे विभिन्न विश्वविद्यालयों में अंडर-ग्रेजुएट (यूसी) कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी - यूजी) 2022 के आंसर-की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। भले ही एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2022 आंसर-की जारी किए जाने की तारीख और समय की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में उत्तर कुंजी आज यानि बुधवार, 7 सितंबर 2022 जारी किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

CUET UG 2022 Answer Key: आंसर-की से ऐसे जानें संभावित स्कोर

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए सीयूईटी यूजी आंसर-की 2022 पहले अनौपचारिक तौर पर जारी करेगा और इन पद उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित करेगा। निर्धारित तारीख, शुल्क और प्रमाणित साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 के फाइनल आंसर-की जारी करेगा। साथ ही, उम्मीदवारों के नतीजों की भी घोषणा एजेंसी द्वारा की जाएगी और उनके स्कोर कार्ड भी जारी होंगे। ऐसे में जबकि, एनटीए अभी फिलहाल सीयूईटी यूजी 2022 प्रोविजिनल आंसर-की जारी करेगा, उम्मीदवार विभिन्न प्रश्नों के लिए एनटीए के आंसर और अपने आंसर का मिलान करके और अपने कुल सही उत्तरों को जोड़कर निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकेंगे। मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:-

  • दिए गए विकल्पों में से करेक्ट या बेस्ट ऑप्शन मार्क किए होने पर 5 अंक मिलेंगे।
  • गलत ऑप्शन मार्क होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
  • उम्मीदवार ने क्वेश्चन अटेम्प्ट ही नहीं किया तो उसके लिए 0 अंक मिलेंगे।
  • यदि किसी क्वेश्चन के एक से अधिक सही ऑप्शन होंगे तो कुल अंक सिर्फ उन्हीं कैंडीडेंट्स को मिलेंगे जिन्होंने सही ऑप्शन मार्क किया है।
  • इसी प्रकार, यदि किसी प्रश्न के सभी ऑप्शन सही हैं तो सिर्फ उन्हीं को मार्क्स मिलेंगे, जिन्होंने उसे अटेम्प्ट किया है।
  • यदि कोई क्वेश्चन गलत पाया जाता है या उसके दिए गए कोई भी विकल्प सही नहीं होते हैं तो उसे अटेम्प्ट करने वाले सभी कैंडीडेंट्स को उस प्रश्न के पूरे अंक दिए जाएंगे।