CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कभी भी आने की उम्मीद, परीक्षा 6 फरवरी से होगी स्टार्ट
सीयूईटी पीजी एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज या 3 मार्च को जारी किये जा सकते हैं। हॉल टिकट ...और पढ़ें

CUET PG Admit Card 2026 Link
HighLights
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड होने वाले हैं उपलब्ध।
ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जाने हैं। ऐसे में परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए CUET PG Hall Ticket 2026 आज या कल यानी 3 मार्च को जारी किये जा सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशिएल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित
एनटीए द्वारा पीजी के 157 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा प्रतिदिन 2 या 3 शिफ्ट में शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से 2 बजे तक एवं तीसरी शिफ्ट की परीक्षा 4 से शाम 5:30 तक संपन्न करवाई जाएगी।
एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे-
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ विजिट करें।
- होम पेज पर LATEST NEWS में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन सभी उम्मीदवारों की परीक्षा कुल 44 पालियों में संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में आयोजित होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
