CTET Results 2018: परिणाम घोषित, जानें कैसे करें डाउनलोड
CTET Results 2018: (CBSE) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर दिया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर दिया। सीटेट (CTET Results 2018) का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट सीटीईटी.एनआइसी.इन (ctet.nic.in) पर अभ्यर्थी परिणाम देख सकते हैं।
सीटेट में प्राइमरी स्कूल शिक्षक (कक्षा एक से पांच) श्रेणी में एक लाख 78 हजार 273 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस श्रेणी में करीब पौने 11 लाख लोगों ने परीक्षा दी थी। वहीं माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों की श्रेणी में एक लाख 26 हजार 968 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें आठ लाख 78 हजार से ज्यादा ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में 17 प्रतिशत प्राइमरी और 15 प्रतिशत माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं।
सीबीएसई ने सीटेट-2018 का आयोजन नौ दिसंबर को किया था। इस परीक्षा की आंसर-की 27 दिसंबर को जारी की गई थी। नियम के अनुसार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए आवेदकों को 60 फीसद अंक आने जरूरी हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक लाना जरूरी है।
ऐसे देखें रिजल्टः-
Step 1: CTET 2018 का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
Step 2: यहां ‘CTET Result 2018’ के नाम से फ्लैश कर रहे हाइपर लिंक पर जाएं।
Step 3: अब एक नया पेज खुलेगा, यहां CTET 2018 result link पर क्लिक करें।
Step 4: अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
Step 5: अब कंप्यूटर स्क्रीन पर आपका परिणाम उपलब्ध है।
Step 6: इस परिणाम को चाहे तो डाउनलोड करें या प्रिंट लेकर रख लें।