विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Result 2024: यहां से चेक करें CBSE सीटीईटी दिसंबर सेशन का रिजल्ट, लाइफटाइम के लिए वैलिड होगा स्कोरकार्ड

Published: Wed, 08 Jan 2025 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2025 03:59 PM (IST)

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट (CTET December 2024) की घोषणा आज ...और पढ़ें

CTET Result 2024 ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित।
CTET Result 2024 ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित।

HighLights

  1. सीटीईटी दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव हुआ लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 9 जनवरी 2025 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। CTET December Result 2024 की घोषणा होने के बाद अब अभ्यर्थी अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया गए है। परीक्षार्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच करन सकते हैं और साथी ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2024 घोषित होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आपको रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

CTET December Result 2024 link 

लाइफटाइम वैलिड रहेगा सीटीईटी का स्कोरकार्ड

सीबीएसई सीटीईटी स्कोर कार्ड की वैलिडिटी लाइफटाइम के लिए रहेगी अर्थात एक बार एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद आप इस स्कोर कार्ड का उपयोग सभी भर्तियों के लिए कर पायेंगे।

फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित हुआ परिणाम

आपको बता दें कि सीबीएसई ने उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की 1 जनवरी को जारी की गई थी जिस पर 5 जनवरी तक ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। अब दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी के अनुरूप परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज नहीं किया जा सकेगा।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे वहीं एससी/ एसटी/ ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें- सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, 23 जनवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई