विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Result 2023 Declared: ctet.nic.in पर सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट घोषित, ये है नतीजे देखने का आसान तरीका

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2023 05:23 PM (IST)

CTET Result 2023 Declared ctet.nic.in result 2023 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित ...और पढ़ें

CTET Result 2023: सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट घोषित हो चुका है।
CTET Result 2023: सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट घोषित हो चुका है।

एजुकेशन डेस्क। CTET Result 2023 Out: लंबे समय से सीटीईटी दिसंबर परीक्षा परिणाम की घोषणा क इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। सीबीएसई बोर्ड ने सीटीईटी परीक्षा 2022 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिलीज कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर रोल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद उनकी स्क्रीन पर परिणाम की कॉपी प्रदर्शित हो जाएगी। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट 2022

उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। कैंडिडेट्स इसे सीटीईटी दिसंबर-2022 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET 2022 Result: How to check: सीटीईटी रिजल्ट जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीटीईटी रिजल्ट (CTET Result) जांचने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉग इन करें। रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज डाउनलोड करें।

28 दिसंबर से 7 फरवरी तक हुई थी परीक्षा 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी सीबीएसई द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन उठाने की लास्ट डेट 17 फरवरी, 2023 तक थी। इस दौरान उम्मीदवारों को अगर किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति थी तो उन्हें ऑब्जेक्शन उठाना था। इसके बाद से ही उम्मीदवार नतीजों की राह देख रहे थे। अब फाइनली सीबीएसई बोर्ड ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। CTET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए आयोजित की जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।