विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Answer Key 2022: सीटीईटी आंसर-की ctet.nic.in रिलीज, 17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 14 Feb 2023 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2023 03:02 PM (IST)

CTET Answer Key 2022 सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 के बीच ...और पढ़ें

CTET Answer Key 2022: सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है।
CTET Answer Key 2022: सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है।

एजुकेशन डेस्क। CTET Answer Key 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) ने सीटीईटी एग्जाम की आंसर-की रिलीज कर दी है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड की है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा। उम्मीदवार, चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की 

सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

CTET 2023 दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 के बीच किया गया था। वहीं, अब प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 17 फरवरी, 2023 तक का मौका दिया गया है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन किसी अन्य मोड ईमेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रश्न जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।

How to download CTET answer key 2022: सीटीईटी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीटीईटी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाना होगा। अब, उस लिंक को खोजें और क्लिक करें जिसमें लिखा है "CTET Dec 2022 के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। नए वेब पेज पर CTET 2022 आंसर-की लिंक का चयन करें। सीटीईटी 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।