CTET Admit Card 2023: 18 अगस्त को जारी होगा सीटीईटी एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
CTET Admit Card 2023 इस संबंध में सीबीएसई की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार प्री-एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है।

एजुकेशन डेस्क। CTET Admit Card 2023: सीटीईटी परीक्षा के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की गई है। वहीं, अब सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता के लिए हॉल टिकट 18 अगस्त , 2023 को रिलीज किए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे।
सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस संबंध में सीबीएसई की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, प्री-एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। एडमिट कार्ड 18 अगस्त 2023 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
20 अगस्त को होगी परीक्षा
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2023 से शुरू हुई थी। वहीं, परीक्षा के लिए 25 मई, 2023 तक आवेदन पत्र स्वीकार किए गए थे। परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को ओएमआर आधारित ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
CTET Admit Card 2023: सीटीईटी परीक्षा के लिए ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "सीटीईटी अगस्त-2023 के लिए एडमिट कार्ड। अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद, प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अब हॉल टिकट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।