Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Admit Card: परसो जारी होंगे सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र, ctet.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 08:53 AM (IST)

    CTET Admit Card 2023 CTET परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट 2 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी। अपराह्न से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

    Hero Image
    CTET Admit Card 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 18 अगस्त को होंगे रिलीज

    एजुकेशन डेस्क। CTET Admit Card 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आगामी 18 अगस्त, 2023 को जारी होने वाले हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) आज से दो दिन बाद यानी कि 18 अगस्त, 2023 को सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 2023 आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर रिलीज करेगा। अब ऐसे में, जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक साइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र (लिंक जल्द होगा एक्टिव)

    CTET Admit Card 2023: 20 अगस्त को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

    CTET परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट 2 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी। अपराह्न से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि CTET परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। इनमें पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है, जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने की चाह रखते हैं। वहीं, पेपर II उस उम्मीदवारों के लिए कंडक्ट कराया जाता है कक्षा VI से VIII तक की कक्षाओं में पढ़ाना चाहते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

    CTET Admit Card 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड 

    • सबसे पहले उम्मीदवारों को  आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाना होगा। 
    • होम पेज पर उपलब्ध CTET 2023 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
    • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
    • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
    • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।