CTET Admit Card 2018: CBSE जल्द जारी करेगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
CBSE CTET Admit card 2018 जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। डाउनलोड की जानकारी के लिए पढ़ें यह ख़बर।
By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 04:34 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET Admit Card 2018 जारी करेगा। बता दें कि CTET की परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित होनी है। जानकारी के मुताबिक CTET Admit Card अगले हफ्ते तक ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।
22 भाषाओं में होगी परीक्षा
सीटेट की परीक्षा 22 भाषाओं में आयोजित होगी। इसके लिए 92 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीटेट के दो पेपर होंगे। पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर बाद 2 बजे से साम साढ़े चार बजे तक होगा।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीटेट के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट CTET.NIC.IN से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 'CTET Admit Card' के नाम से लिंक उपलब्ध होगा। जहां पर डिटेल्स उपलब्ध कराने के बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। जिसके बाद प्रिंट निकाल कर परीक्षा केंद्र के लिए रख लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें