CPRI Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का मौका, तुरंत कर लें अप्लाई; कल है लास्ट डेट
सरकारी कंपनी CPRI में विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थी कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CPRI Vacancy 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।
HighLights
सरकारी कंपनी में विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
कल तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) में इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है।
फॉर्म भरने के लिए एलिजिबिलिटी
इस भर्ती में इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में डिग्री के साथ 2024/2025/2026 का वैलिड GATE स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ 3 वर्षीय डिप्लोमा/ ITI सर्टिफिकेट/ 10th/ BA/ BSc./ B.Com/ BBA/ BBM/ BCA आदि किया हो।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 30/ 28/ 35 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गणना 12 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ इंजीनियरिंग ऑफिसर Gr.1, साइंटिफिक असिस्टेंट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर आवेदन के साथ उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। टेक्नीशियन ग्रेड 1, असिस्टेंट ग्रेड 2, टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए फीस 700 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
आवेदन का तरीका
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल cpri-app.onlineapplication.org.in/#/ पर विजिट करें।
- रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें और पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद Login के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CPRI Vacancy 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 110 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद विवरण निम्नलिखित है-
| पद | रिक्तियां |
| इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) | 7 |
| इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (सिविल) | 1 |
| इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) | 10 |
| इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल) | 1 |
| साइंटिफिक असिस्टेंट | 2 |
| तकनीशियन ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) | 7 |
| तकनीशियन ग्रेड 1 (मैकेनिकल) | 2 |
| टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड 1 | 37 |
| असिस्टेंट ग्रेड II | 29 |
| मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड 1 (वॉच एंड वार्ड ड्यूटी) | 14 |
| कुल | 110 |
कैसे होगा चयन
Engineering Officer Grade 1 पदों पर चयन GATE स्कोर के माध्यम से किया जायेगा। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए CBT एग्जाम, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट/ प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
