Move to Jagran APP

CLAT Answer Key 2022: जारी हुए यूजी और पीजी क्लैट प्रवेश परीक्षा के आंसर-की, इन लिंक से करें डाउनलोड

CLAT Answer Key 2022 कंसोर्सियम ऑफ एनएलयू (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) द्वारा कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए आंसर-की आज 20 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं। सीएनएलयू द्वारा यूजी और पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार 19 जून 2022 को आयोजित की गयी थी।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 08:01 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 03:17 PM (IST)
CLAT Answer Key 2022: जारी हुए यूजी और पीजी क्लैट प्रवेश परीक्षा के आंसर-की, इन लिंक से करें डाउनलोड
क्लैट आंसर-की 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर एक्टिव किया गया।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CLAT Answer Key 2022: कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए आंसर-की आज, 20 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा आयोजित करने वाले कंसोर्सियम ऑफ एनएलयू (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लैट 2022 आंसर-की के साथ-साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर पूर्वाह्न जारी किए जाने थे। ऐसे में जो उम्मीदवार लॉ एंट्रेंस एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से क्लैट आंसर-की 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें देश भर के विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ-साथ विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में स्नातक और पीजी स्तर के लॉ कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार, 19 जून 2022 को देश के 25 राज्यों में के 84 स्थान पर निर्धारित 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी थी।

loksabha election banner

ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

सीएनएलयू द्वारा क्लैट 2022 आंसर-की जारी किए जाने के साथ ही साथ इन अनौपचारिक उत्तरों को लेकर उम्मीदवारों से आपत्तियों को भी आमंत्रित किए जाएगा। ऐसे जिस किसी भी उम्मीदवार को क्लैट आंसर-की 2022 को लेकर आपत्ति होती है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर लॉग-इन करके ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आपत्तियों को प्रमाणित साक्ष्यों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि तक दर्ज करानी होंगी। साथ ही, सीएनएलयू द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न शुल्क भी लिया जा सकता है। अधिक जानकारी आंसर-की के साथ जारी की जाएगी।

इस लिंक से कराएं आपत्ति दर्ज

इन स्टेप में करें क्लैट आंसर-की 2022 डाउनलोड

उम्मीदवारों को क्लैट आंसर-की 2022 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर जारी होने वाले सम्बन्धित नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार क्लैट 2022 आंसर-की डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.