विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CLAT 2024: क्लैट एग्जाम के परीक्षा पैटर्न में किया गया बदलाव, 3 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 21 Jun 2023 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2023 01:20 PM (IST)

CLAT 2024 क्लैट 2024 एग्जाम डेट को घोषित कर दिया गया है एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 3 दिसंबर 2023 को ...और पढ़ें

CLAT 2024: क्लैट 2024 एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव, यहां से प्राप्त करें पूर्ण जानकारी।
CLAT 2024: क्लैट 2024 एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव, यहां से प्राप्त करें पूर्ण जानकारी।

CLAT 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की एग्जीक्यूटिव कमेटी एवं गवर्निंग बॉडी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2024 के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। यह बदलाव क्लैट 2024 की परीक्षा से लागू हो जाएगा। इसकी जानकारी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वर्ष से प्रश्नों की संख्या कम कर दी गयी है। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एग्जाम पैटर्न में बदलाव केवल अंडर ग्रेजुएट कोर्स के एग्जाम के लिए किया गया है, पोस्ट-ग्रेजुएशन एग्जाम में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

क्लैट 2024 एग्जाम पैटर्न में बदलाव से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

CLAT 2024: इन चीजों में किया गया बदलाव

क्लैट 2024 यूजी परीक्षा नवीनतम परीक्षा पैटर्न की जानकारी निम्नलिखित है-

  • इस वर्ष से प्रश्नों की संख्या 120 रहेगी। पिछले वर्ष तक इस एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाते थे। यानी की प्रश्नों की संख्या में कटौती की गयी है।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक प्रदान किया जायेगा लेकिन इस वर्ष से पेपर 150 अंको के बजाय 120 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा।
  • समय में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गयी है। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

CLAT 2024: 3 दिसंबर को होगी क्लैट 2024 की परीक्षा

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट 2023 एग्जाम डेट भी निर्धारित कर दी गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार CLAT 2024 का आयोजन 3 दिसंबर 2023 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का दिन रविवार होगा। परीक्षा से संबंधित सिलेबस, एप्लीकेशन एवं कॉउंसलिंग प्रॉसेस की जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

क्लैट 2024 एग्जाम डेट से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।