Move to Jagran APP

CGTET 2022 Answer Key: छत्तीसगढ़ टीईटी के आंसर-की जल्द ही होंगे जारी, 18 सितंबर को हुआ था टेस्ट

CGTET 2022 Answer Key छत्तीसगढ़ टीईटी के आयोजन के 10 दिन बाद भी प्रोविजिनल आंसर-की पर सीजीव्यापम द्वारा कोई भी अपडेट अभी तक जारी न होने से उम्मीदवार परेशान है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में आसंर-की 30 सितंबर तक जारी होने का दावे किए जा रहे हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 03:20 PM (IST)
CGTET 2022 Answer Key: छत्तीसगढ़ टीईटी के आंसर-की जल्द ही होंगे जारी, 18 सितंबर को हुआ था टेस्ट
सीजीटीईटी 2022 आंसर-की से सम्बन्धित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGTET 2022 Answer Key: छत्तीसगढ़ टीईटी 2022 आंसर-की को लेकर आधिकारिक तौर पर अपडेट जारी न होने से परीक्षा में सम्मिलित 5.5 लाख उम्मीदवार उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीजीटीईटी आंसर-की 2022 को जल्द जारी किए जाने की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजी व्यापम जल्द ही सीटीईटी 2022 आंसर-की जारी कर सकता है, जबकि कुछ में दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा मॉडल आंसर इस माह के आखिर में यानि 30 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के दोनों प्रश्न-पत्रों के लिए अनौपचारिक आंसर-की जारी किए जाने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक से माध्यम से पेपर 1 या पेपर 2 या दोनो के लिए मण्डल द्वारा जारी अनौपचारिक सीजी टीईटी आंसरकी 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की सीजीव्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ टीईटी के आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ इन पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप के माध्यम से प्रमाणित साक्ष्यों के साथ उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद मण्डल द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही फाइनल आंसर-की के अनुसार ही परिणामों की भी घोषणा की जाएगी और उम्मीदवारों को सीजी टीईटी सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे। इस सर्टफिकेट के आधार पर उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित शासकीय एवं निजी विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) ने सीटीईटी 2022 का आयोजन 18 सितंबर को दो पालियों में किया था। सुबह की पाली में पेपर 1 और दोपहर की पाली में पेपर 2 का आयोजन किया गया था। इसके बाद मण्डल द्वारा जारी अकड़ों के अनुसार दोनो पेपरों कुल 5.5 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.