विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CGBSE Supplementary Exam 2020: 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, cgbse.nic.in पर देखें किस दिन है कौन सा पेपर

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 26 Oct 2020 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM (IST)

CGBSE 10th 12th Supplementary Exam Time Table 2020 10वीं या हाई स्कूल सर्टिफिकेट की पूरक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू ...और पढ़ें

परीक्षार्थी नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थी नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CGBSE Supplementary Exam 2020: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई), रायपुर यानि छत्तीसगढ़ बोर्ड इस वर्ष की 10वीं, 12वीं और 12वीं व्यावसायिक कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली पूरक / अवसर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं या हाई स्कूल सर्टिफिकेट की पूरक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी और 9 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं, 12वीं यानि हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट की पूरक परीक्षाओं का आयोजन भी 28 नवंबर से शुरू होगा, लेकिन यह 15 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि 12वीं वोकेशनल की पूरक परीक्षाएं 14 दिसंबर तक ही समाप्त हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2019-20 की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन किये छात्र टाइम-टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, परीक्षार्थी नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं और 12वीं व्यावसायिक पूरक परीक्षा टाइम-टेबल

परीक्षा समय

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अपडेट के अनुसार 10वीं की पूरक परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएंगे। परीक्षार्थियों को दोपहर 12.55 बजे प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा और वे अपना उत्तर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक लिख पाएंगे। वहीं, परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर दोपहर 12.30 बजे उपस्थित होना होगा।

इसी प्रकार, 12वीं की पूरक परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.25 बजे प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा और वे अपना उत्तर सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक लिख पाएंगे। वहीं, परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे उपस्थित होना होगा।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं केंद्र पर ही

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम सूचना के अनुसार सभी कक्षाओं के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक / प्रोयोजना परीक्षाएं परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि के बारें में परीक्षार्थियों के अपने परीक्षा केंद्र पर सम्पर्क करना होगा।