Move to Jagran APP

CET Admit Card 2023 12th Level: जारी हुए RSMSSB सीनियर सेकेंड्री लेवल सीईटी एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड लिंक

CET Admit Card 2023 12th Level राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही सीनियर सेकेंड्री स्तर की समान पात्रता परीक्षा (सीईटी-2) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। इस बीच बोर्ड ने 28 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Mon, 30 Jan 2023 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 02:52 PM (IST)
CET Admit Card 2023 12th Level: जारी हुए RSMSSB सीनियर सेकेंड्री लेवल सीईटी एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड लिंक
CET Admit Card 2023 12th Level: राजस्थान सीईटी 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड वेबसाइट, recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें।

एजुकेशन डेस्क। CET Admit Card 2023 12th Level: RSMSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान सीनियर सेकेंड्री लेवल सीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा सीईटी एडमिट कार्ड 2023 12वीं लेवल डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2022 (सीनियर सेकेंड्री स्तर) के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र इस वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक या सीधे राजस्थान सरकार के भर्ती पोर्टल, recruitment.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

loksabha election banner

CET एडमिट कार्ड 2023 12वीं लेवल डाउनलोड लिंक

परीक्षा के लिए निर्देश डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - Rajasthan Teacher Recruitment 2023: राजस्थान में 9712 अंग्रेजी माध्यम सहायक अध्यापकों की निकली बंपर भर्ती

CET Admit Card 2023 12th Level: सीईटी एडमिट कार्ड के साथ-साथ निर्देश और ड्रेस कोड भी RSMSSB ने जारी किए

दूसरी तरफ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RSMSSB ने राजस्थान सरकार की अधीनस्थ एवं लिपिकीय सेवाओं के अंतर्गत घोषित पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में 4, 5 और 11 फरवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा 2022 (सीनियर सेकेंड्री लेवल) के लिए सीईटी एडमिट कार्ड 12वीं लेवल के साथ-साथ इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी निर्देश और ड्रेस कोड भी जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा 19 जनवरी को प्रकाशित निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को कोट, टाई, मफलर, जाकेट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल, आदि पहनकर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं है। हालांकि, उम्मीदवार बिना जेब वाली गर्म जर्सी/स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हों, पहनकर जा सकते हैं। ड्रेस कोड की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।

यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2023: राजस्थान 12वीं सीईटी के लिए एडमिट कार्ड और ड्रेस कोड जारी, स्वेटर उतार कर देनी होगी तलाशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.