Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE Date Sheet 2025: 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए शेड्यूल cbse.gov.in पर होगा जारी, फरवरी में होंगे एग्जाम

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 07:29 AM (IST)

    साल 2021 में 4 मई से 11 जून तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। साल 2022 में यही परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक हुईं थी। इस साल 12वीं कक्षा के लिए एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगे। एग्जाम के लिए जल्द ही डिटेल शेड्यूल आधिकारिक वेबसाट पर जारी किया जाएगा जिसे स्टूडेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे।

    Hero Image
    CBSE Board Exam Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द होगा जारी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए जल्द ही टाइमटेबल जारी करेगा। सीबीएसई बोर्ड की ओर से इन कक्षाओं के लिए डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड दिसंबर के महीने में टाइमटेबल रिलीज कर सकता है। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Board Exam Date 2025: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

    परीक्षा तिथि

    रिपोर्टिंग समय

    विषयों का नाम

    विषय कोड

    CBSE class 10th and 12th Timetable 2025: 1 जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम  

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से कंडक्ट कराई जाएंगी। शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी। बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

    CBSE Class 10th and 12th Date Sheet 2025: सीबीएसई दसवीं और बारहवीं परीक्षा डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। अब सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। इसे देखें और डाउनलोड करें। इसे परीक्षा उद्देश्यों के लिए सुरक्षित रख लें।

    CBSE Class 10th Date Sheet 2025: पिछले सालों में इन तिथियों में हुई थी सीबीएसई बोर्ड की 10वपरीक्षाएं 

    साल 2021 में 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 7 जून, 2021 परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

    साल 2022 में इस कक्षा के लिए एग्जाम 26 अप्रैल, 2022 तक कराए गए थे।

    साल 2023 में यही एग्जाम 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक कंडक्ट कराए गए थे।

    साल 2024 में 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

    CBSE class 12th Exam Date sheet 2025: पिछले साल इन तिथियों में हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं 

    साल 2021 में 4 मई से 11 जून तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।साल 2022 में यही परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक हुईं थी। इस साल परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी, जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। सही डिटेल डेटशीट जारी होने के बाद ही मालूम पड़ सकेगी।