Move to Jagran APP

CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई ने माइनर विषयों की डेटशीट की रिलीज, 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर करें डाउनलोड

CBSE Date Sheet 2022 बोर्ड ने इसके पहले प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। इसके मुताबिकयह परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू होंगी। वहीं सभी परीक्षाएं 30 दिसंबर 2021 को समाप्त होंगी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 130 बजे तक आयोजित की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 03:06 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 03:06 PM (IST)
CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई ने माइनर विषयों की डेटशीट की रिलीज, 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर करें डाउनलोड
सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 1 एग्जाम के लिए अब माइनर विषयों के लिए भी टाइमटेबल रिलीज कर दिया है।

CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 1 एग्जाम के लिए प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने के बाद अब माइनर विषयों के लिए भी टाइमटेबल रिलीज कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) ने 10वीं और 12वीं की माइनर विषयों की परीक्षाएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है। टाइम टेबल के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 16 नवंबर से और 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा में पहली परीक्षा पेंटिंग की और 12वीं में एंटरप्रेन्योरशिप की होगी। इसके बाद 10वीं में उर्दू, पंजाबी, बंगाली भाषा की परीक्षाएं कराई जाएगी। वहीं 12वीं में टेक्सटाइल, मार्केटिंग विषय की परीक्षा होगी।

loksabha election banner

CBSE Date Sheet 2022: 10वीं कक्षा की डेटशीट

पेंटिंग- 17 नवंबर, 2021

Gurung, Tamang, Thai - 18 नवंबर, 2021

उर्दू, पंजाबी, बंगाली- 20 नवंबर, 2021

संस्कृत - 22 नवंबर, 2021

CBSE Date Sheet 2022: 12वीं कक्षा की डेटशीट

एंटरप्रेन्योरशिप- 16 नवंबर, 2021

टेक्सटाइल डिजाइन- 17 नवंबर, 2021

मार्केटिंग- 18 नवंबर, 2021

फैशन स्टडीज- 22 नवंबर, 2021

इसके पहले बोर्ड ने प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। इसके मुताबिक, यह परीक्षाएं 30 नवंबर, 2021 से शुरू होंगी। वहीं सभी परीक्षाएं 30 दिसंबर, 2021 को समाप्त होंगी। परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। टर्म 1 परीक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर कुल थ्योरी कंपोनेंट का 50% होगा। प्रत्येक विषय 35 अंक का होगा। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, कक्षा 10, 12 के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट के बजाय 20 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई डेट शीट 2022 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.