विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब होगा जारी, चेक कर लें डेट

Published: Wed, 29 Jul 2026 02:11 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा 12th सप्लीमेंट्री का रिजल्ट 15 से 20 दिनों के अंदर जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है ...और पढ़ें

CBSE 12th Supplementary Result 2026

CBSE 12th Supplementary Result 2026

HighLights

  1. सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 15 से 20 दिनों के अंदर जारी होने की उम्मीद।

  2. 28 जुलाई को आयोजित हुआ था 12th क्लास का सप्लीमेंट्री एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई 2026 को करवाया गया है। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा ताकी वे अपने नतीजों के अनुसार आगे एडमिशन इत्यादि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।

परीक्षा होने के 15 से 20 दिन में जारी हो सकता है रिजल्ट

सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों को बता दें कि सीबीएसई द्वारा रिजल्ट 15 से 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया जायेगा। पिछले वर्ष 15 जुलाई को हुई परीक्षा का रिजल्ट 16 दिन बाद यानी 1 अगस्त को जारी कर दिया गया था। ऐसे में इस बार परिणाम 12 से लेकर 15 अगस्त 2026 के बीच जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, ऑफिशियल डेट की जानकारी के लिए सीबीएसई द्वारा जानकारी बाद में दी जाएगी।

छात्र कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर अब आपको लेटेस्ट न्यूज में 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

ओरिजिनल संशोधित मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

सीबीएसई 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजिनल संशोधित मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से इसे प्राप्त कर पाएंगे। ध्यान रखें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जायेंगे। छात्रों को संशोधित मार्कशीट प्राप्त करने के लिए मुख्य परीक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में सरेंडर करनी होगी।

पिछले साल 1,38,666 विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से कुल 53201 विद्यार्थी पास हुए थे। पास प्रतिशत 38.36 दर्ज किया गया था। इस बार उम्मीद है कि रिजल्ट इससे बेहतर रह सकता है। 

यह भी पढ़ें - ITEP 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 4 वर्षीय आईटीईपी कोर्स के लिए आवेदन किये स्टार्ट, टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद कर सकते हैं कोर्स